श्री अजब लाल यादव जी ने खंगरैठा में मानव तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग टीम की बैठक आयोजित किए।

22 फरवरी 2026 को बिहार के मधुबनी जिले के खंगरैठा में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग मधुबनी टीम के माननीय सदस्य श्री अजब लाल यादव जी द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिव कुमार पासवान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संगठन के मुख्य सचिव श्री शतीश चन्द्र दास, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश कुमार पासवान, विधिक सलाहकार श्री श्रवण कुमार शर्मा, संगठन मंत्री श्री पवन कुमार दास, सदस्य सुरेंद्र कुमार पासवान और उपेंद्र पासवान भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लगभग 20 गणमान्य शिक्षकों की उपस्थिति में समाज में व्याप्त अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार और बाल अपहरण तथा मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि इन समस्याओं के समाधान में पुलिस प्रशासन की भूमिका को और अधिक प्रभावी हो सके।

Feb 23, 2026 - 12:44
 0  15

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow