सावधान! सोशल मीडिया पर दिखा पैसे कमाओ का विज्ञापन, क्लिक करते ही महिला ने गंवाए हजारों रुपए, आप न करें ऐसी गलती

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक घरेलू महिला को इंस्टाग्राम से घर बैठे पैसा कमाओ के नाम से एक विज्ञापन दिखा। जिसे क्लिक करते ही महिला के खाते से 28 हजार रुपए कट गए। आप ऐसी गलती न करें।। क्या है मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला पायल ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि, पिछले दिनों जब वो सोशल मीडिया के प्लेट फार्म इंस्टाग्राम चला रही थी, तभी उसे इंस्टाग्राम की आईडी पर घर बैठे पैसा कमाओ का विज्ञापन दिखा। इसके बाद उसने आईडी पर क्लिक करा तो उसे एक लिंक दिखाई दी।। उस लिंक के माध्यम से उसने आगे प्रोसेस की, तो उसके बैंक अकाउंट से 28 हजार की राशि नौकरी पाने के लिए जमा करा दी गई। लेकिन उसके बाद फिर से दोबारा उससे हजारों रुपए की डिमांड की जाने लगी। फिर उसे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है। जिसके बाद उसने पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jul 29, 2023 - 12:52
 0  5
सावधान! सोशल मीडिया पर दिखा पैसे कमाओ का विज्ञापन, क्लिक करते ही महिला ने गंवाए हजारों रुपए, आप न करें ऐसी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper