कत्लखाने जा रहे 96 गौवंशो को बचाने में मिली सफलता

*अब तक की बड़ी कार्यवाही एक साथ 6 ट्रक 2 पिक गौवंशो से भरे पकड़े* *प्रशासन एवं कामधेनु सेना व गौरक्षा दल की संयुक्त कार्यवाही* नीमच।कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षक अशोक राणेजा ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में गो तस्कर बहुत ज्यादा सक्रिय हुए हैं जिसके चलते राजस्थान मध्यप्रदेश बॉर्डर पर छह ट्रक दो पिकअप गौवंशो से भरे हुए पकड़ने में सफलता मिली कामधेनु सेना के चित्तौड़गढ़ जिला उपाध्यक्ष कपिल सांवलिया एवं गौ रक्षा दल के नीमच जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह को सूचना मिली कि राजस्थान मध्यप्रदेश के रास्ते कुछ ट्रक गौवंशो से भरे हुए जो की कत्लखाने जा रहे हैं, सूचना मिलने पर कामधेनु सेना एवं गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान मध्यप्रदेश बॉर्डर नया गांव चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौड़ व जावद थाना प्रभारी दीपक मंण्डलाई के नेतृत्व में नया गांव रेलवे फाटक हाईवे फोर लाइन रोड पर गैराबंदी कर 6 ट्रक 2 पिकअप वाहन में बड़े क्रूरता पूर्वक भरे हुए 96 गौवंशो मय वाहनों को जप्त में लिया। एवं जावद थाना अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की तथा सभी गोवंशों को नजदीकी गौशाला में सुरक्षित छुड़वाया गोवंश को गौशाला में उतरते वक्त गौर किया तो अधिकतम गोवंश 3 साल से कम उम्र के पाए गए अब सवाल यह उठता है कि जब 3 साल से कम उम्र के गोवंशों को बेचा नहीं जा सकता तो परिवहन कैसे किया जा सकता, तो यह गोवंश कहां से आए पुलिस प्रशासन द्वारा पूछताछ में पाया गया कि नागौर के परबतसर मेले से सभी गोवंश लाए गये हैं मेले के आड़ में बड़ी गो तस्करी के आसार लग रहे हैं। कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन एवं सरकार से निवेदन किया है कि ऐसे मेला आयोजनकर्ता पर सख्त सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में मेले की आड़ में कोई गौ तस्करी ना करें। इनकी रही विषेश भुमिका रामपाल सिंह नयागांव चौकी प्रभारी,कपिल सांवलिया चितौड़गढ़ जिला उपाध्यक्ष कामधेनु सेना, विक्रम सिंह नीमच जिलाध्यक्ष गौरक्षा दल । इस दौरान कामधेनु सेना के तरुण साहू गणपत मेगवाल कमल साहू अंकित जोशी, दिलीप सिंह चेतन ठाकुर टीकम सिंह, छगन गुर्जर विनोद धनगर सचिन नागदा एवं कई कामधेनु सेनिक व गौरक्षका दल के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन अधिकारी मौजूद रहे।

Sep 8, 2023 - 17:32
 0  3
कत्लखाने जा रहे 96 गौवंशो को बचाने में मिली सफलता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow