जयपुर: दलित युवकों की गाड़ी से कुचलकर हत्या. दिनेश एमएन ने संभाला मोर्चा. दलित युवकों की निर्मम हत्या पर IPS दिनेश एमएन ने संभाला मोर्चा

*जयपुर:* डीडवाना-कुचामन। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन में निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया. जहां जिले में 2 दलित युवकों (Dalit Youth) की अज्ञात लोगों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. अब इस मामले में सियासत गर्मा गयी है. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मृतकों के परिजनों के साथ मुलाकात की है. उन्होने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार में प्रदेश में दलितों (Dalit Youth) के साथ अत्याचार बढे है. *एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने संभाला मोर्चा:* साथ ही प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर चर्चित IPS अधिकारी और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने मोर्चा संभाल लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने के बाद मामले का पूरा खुलासा करेगी. मामले (Dalit Youth) में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन कुचामन के लिए रवाना हो गए हैं. आईजी लता मनोज कुमार समेत कुचामन सिटी के आला पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहले से ही मौजूद है. वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. *मामूली कहासूनी के बाद हुआ विवाद:* बताया जा रहा है कि तीनों दलित युवक (Dalit Youth) मौलासर में चल रहे एक धार्मिक मेले में शिरकत कर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान एक होटल पर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई. जिससे गुस्साए आरोपियों ने इन बाइक सवारों का पीछा कर पहले बोलेरो कैंपर से उन्हें टक्कर मार दी और फिर कुचलकर हत्या कर दी. घायल युवक (Dalit Youth) को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है. यह हादसा बीती रात कुचामन सिटी के राणासर गांव के पास हुआ. *शव बुरी तरह क्षत-विक्षत मिले:* बता दें आरोपियों ने इतनी बेदर्दी से दलित युवकों पर को कुचला कि उनके शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए. घटना में मृतक युवकों के हाथ पैर तक कट कर अलग हो गए. मृतकों की पहचान परबतसर क्षेत्र के बिदियाद गांव निवासी राजूराम और चुन्नीलाल के रूप में हुई है. घायल किशनाराम का गंभीर अवस्था में उपचार जारी है.

Aug 30, 2023 - 22:10
 0  2
जयपुर: दलित युवकों की गाड़ी से कुचलकर हत्या. दिनेश एमएन ने संभाला मोर्चा. दलित युवकों की निर्मम हत्या पर IPS दिनेश एमएन ने संभाला मोर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper