पुलिस की आँखों के सामने से बेखौफ दौड़ते ओवरलोड वाहन..!
*बस्सी :-* पुलिस यातायात और परिवहन विभाग की अनदेखी कहीं कोई बड़े हादसे को न्योता तो नहीं दें रहें हैं, राजधानी जयपुर के आगरा रोड़ पर सुबह और शाम के समय बेखौफ ओवरलोड वाहन हाइवे पर दौड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन कार्यवाही के नाम कुछ भी नहीं, यह कहना छोटी बात होंगी की पुलिस की आँखों के सामने से बेखौफ दौड़ते ओवरलोड वाहन क्यों की कानोता थाना तो हाइवे किनारे ही स्थित हैं, यातायात पुलिस कर्मी भी इनपे कोई कार्यवाही नहीं करते हैं, कानोता से लेकर ट्रांसफोरनगर तक जगह जगह यातायात पुलिस कर्मी भी तैनात हैं, अगर हां यह पर ऐसे ही ओवरलोड वाहन गुजरते रहेंगे तो अगर कोई बड़ा हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा , बस में जितने लोगों के बैठने की जगह होती है उसे 3 गुना अधिक बस चालक सवारियां बैठाकर चल रहा है.
What's Your Reaction?





