हाइवे पर खोखे में सोया था युवक, पत्थर से हमला कर दी दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली देहरादून हाईवे पर दशरथपुर गांव के पास स्थित सकौती विद्युत उप केंद्र के बाहर टायर पंचर का खोखा करने वाले एक युवक के सिर पर पत्थरों एवं डंडों से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों को हत्या की जानकारी लगी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। दरअसल, दौराला थाना क्षेत्र वलीदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शावेज पुत्र सिराजुद्दीन हाईवे पर स्थित सकौती विद्युत उपकेंद्र के बाहर शाहवेज टायर पंचर के नाम से खोखा करता था। बीती रात वह खोके के बाहर बाहर डाली गई चारपाई पर चादर ओढ़ कर सोया हुआ था।। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे दबोच लिया। और सोते हुए शाहवेज के सर पर डंडो व पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके सिर पर तब तक वार किये।जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारे उसका फोन लूट कर ले गए।
What's Your Reaction?





