नई दिल्ली: ड्रोन के जरिए सरहद पार से आई नशे की बड़ी खेप. BSF ने बरामद की करोड़ों रुपए की हेरोइन
*जयपुर:* श्रीगंगानगर। बीएसएफ ने भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चार पैकेट्स हेरोइन बरामद की है। श्रीकरणपुर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को तीन चार जुलाई की रात्रि पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर जवानों ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर इलाके की सघन जांच के दौरान इलाके से पीली टेप से लिपटे तीन पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन के बरामद किए गए। सुबह की पहली किरण के साथ ही इलाके की विस्तृत तलाशी के दौरान एक पैकेट्स ओर मिला। इस ऑपरेशन के तहत् कुल चार पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन लगभग 10.85 किलोग्राम) बरामद की गयी। जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 53 करोड़ रुपये आंकी गयी है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन को विस्तृत जांच के लिए सम्बधित एंजेंसी को सुपुर्द किया जायेगा। विदित हैं कि इससे पूर्व भी पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार से ड्रोन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के निरंतर नापाक प्रयास किए जा रहे हैं। महानिरीक्षक, राजस्थान फ्रंटियर बीएसएफ के मार्गदर्शन में सजग व सतर्क जवानों द्वारा उनकी कोशिशों को नाकाम किया जा रहा हैं तथा हाल ही में बीस जुलाई को भी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रायसिंहनगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन और 2.30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।.
What's Your Reaction?





