जयपुर: गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, नए जिलों के सीमांकन पर लग सकती है मुहर.

*जयपुर।* विधानसभा खत्म होने के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर 12 बजे सीएम गहलोत की अध्यक्षता में बैठक आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में नए जिलों के प्रारूप की अधिसूचना पर मुहर लग सकती है. साथ ही बैठक में अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में इसी महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के होने वाले राजस्थान दौर पर भी चर्चा हो सकती है. हालांकि, अभी तक कैबिनेट का एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह साफ है कि पहले कैबिनेट, फिर मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. इसके बाद 1 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मीडिया से मुखातिब होंगे और पूरे मामले की जानकारी देंगे. *लंबे समय से अधिसूचना जारी होने का इंतजार:* बता दें कि चुनावी साल में गहलोत सरकार नए जिलों के काम को धरातल पर उतार कर उसका चुनावी लाभ लेना चाहेगी, लिहाजा आज की कैबिनेट बैठक में नए जिलों की अधिसूचना पर मुहर लग सकती है और इसके बाद प्रदेश में नए जिले प्रशासनिक दृष्टि से कामकाज के लिए अस्तित्व में आ सकते हैं. गौरतलब है कि प्रदेश में 19 नए जिलों की घोषणा के बाद लंबे समय से अधिसूचना जारी होने का इंतजार है. *राहुल गांधी के दौरे को लेकर हो सकती है चर्चा:* वहीं मंत्रिमंडल में राहुल गांधी के राजस्थान दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा संभव है. बता दें कि राहुल गांधी 9 अगस्त को राजस्थान आ रहे हैं. राहुल गांधी बांसवाड़ा के मानगढ़ से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके साथ चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगे. मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रिमंडल के सदस्यों को राहुल गांधी की सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के निर्देश दिए जा सकते हैं.

Aug 4, 2023 - 21:27
 0  2
जयपुर: गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, नए जिलों के सीमांकन पर लग सकती है मुहर.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper